Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिलाधिकारी ने किया विर्सजन स्थल का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया विर्सजन स्थल का निरीक्षण


अयोध्या। विर्सजन स्थल निर्मली कुण्ड का जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन हेतु सरयू नदी में निर्धारित जलस्तर के अनुसार व्यवस्था कराये जाने तथा प्लेटफार्म व बेरिकेटिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विसर्जन स्थल पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था, चूने एवं एन्टीलार्वा का छिड़काव, विसर्जन स्थल पर पब्लिक एनाउंसमेंट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि विसर्जन हेतु प्लेटफार्म का सीमेंट बैग में मिट्टी भरकर रखवाने की व्यवस्था तथा सुरक्षा हेतु बल्लियों को नदी के किनारे पाइलिंग कराया जाय। पर्याप्त गहराई के लिए पुकलैंड के द्वारा गहराई बढ़ाई जाए, जिससे मूर्तियों का विसर्जन समुचित तरीके से हो सकें।

इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी व मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड पारसनाथ, अपर नगर मजिस्ट्रेट अंशिका दीक्षित, केन्द्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments