Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने मुसहर परिवारों के साथ आवास पर किया भोजन

जिलाधिकारी ने मुसहर परिवारों के साथ आवास पर किया भोजन


◆ पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरुप जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अभिनव पहल पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समाज के बराबर सम्मान दिलाने हेतु रविवार को जिलाधिकारी आवास पर मुसहर समुदाय के साथ भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी आवास पर हनुमान मंदिर पर मुसहर समुदाय के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड समाप्ति के उपरांत हवन, पूजन मुसहर समुदाय के साथ किया गया तथा तिलक लगाकर हनुमान चालीसा एवं वस्त्र वितरित किया गया

   फूल बरसा कर जिलाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने मुसहर समुदाय के लोगों अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने बच्चों को अच्छे से शिक्षा दे जिससे आप के समुदाय से भी आईएएस, पीसीएस,डॉक्टर, इंजीनियर तथा अध्यापक बने। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से किसी भी मुसहर समुदाय के बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। जिला प्रशासन सदैव सहायता करने के लिए तत्पर रहेगा।इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से मुसहर परिवार के लोगों का जिले में सम्मान बढ़ रहा है और धीरे-धीरे समाज की मुख्यधारा में सम्मिलित हो रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। इस तरह के कार्यक्रम होने से समाज के लोगों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।मुसहर समुदाय के लोगों के साथ आए हुए बच्चों को जिलाधिकारी ने चॉकलेट तथा टॉफी वितरित किया। जिससे बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी।जिलाधिकारी द्वारा स्वयं मुसहर समुदाय के लोगों को भोजन कराया गया एवं उनके साथ स्वयं बैठकर भोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह,जिला सूचना अधिकारी,डीसी मनरेगा द्वारा भी भोजन किया गया।

      इसके पूर्व जिलाधिकारी ने विकासखंड भीटी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पांडे पकौली में मुसहर समुदाय के साथ मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी भीटी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, क्षेत्राधिकारी भीटी, खंड विकास अधिकारी भीटी, मुसहर समुदाय के साथ, संत महात्मा तथा अन्य लोग एक साथ भोजन किया। भोजन मुसहर समुदाय के द्वारा बनाए गए पत्तल में उन्हीं समुदाय के महिलाओं द्वारा परोसा गया। मुसहर समुदाय के लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए जामुन का भी सेवन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मुसहर समुदाय के बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया गया। महिलाओं को पोषित करने के लिए फल आदि की गोद भराई भी की गई। साथ ही साथ बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। मुसहर समुदाय के लोगों के साथ पूजा भी की गई और जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। मुसहरो ने जिलाधिकारी को गले लगाया जिलाधिकारी ने भी भावुक होकर उन्हें गले लगाया। उन्होंने  चिकित्सा कैंप, बच्चों की शिक्षा दीक्षा हेतु पाठशाला शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। साथ ही साथ वहां पर उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी पूछताछ किया गया। उन्होंने कहा कि वनों के राजा परिवारों को प्रथम पंक्ति में रखा जाएगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत दिए जाने का निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments