Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी


◆ दीपोत्सव के पूर्व कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अयोध्या धाम में सरयू तट पर चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरयू नदी के गोण्डा पुल से लेकर लक्ष्मण किला तक एवं दर्शक दीर्घा निर्माण का निरीक्षण किया गया। कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की। समस्त कार्यो को दीपोत्सव से पूर्व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य को कराने के कड़े निर्देश दिया गया। कार्यों की समय सारणी बनाकर प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने राम की पैड़ी पर बने हुये चित्र कालाओं के कार्य को 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराने के को कहा। सरयू आरती स्थल पर चल रहे सेड के निर्माण में भी तेजी लाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा सरयू आरती स्थल पर सीढ़ियों पर सिलप डालकर लगाये जा रहे पत्थर को एक बराबर लगाने के निर्देश दिये जिससे श्रद्वालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हों। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी अयोध्या, अपर जिलाधिकारी अयोध्या, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि., निर्माण इकाई-11, अयोध्या के सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने हलकारा का पुरवा के पास एसटीपी पंचकोसी परिक्रमा का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की धीमी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी, एआरएम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments