Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाढ़ शरणालय के निमार्ण के लिए जिले को मिला 5.82 करोड़ रूपए

बाढ़ शरणालय के निमार्ण के लिए जिले को मिला 5.82 करोड़ रूपए


अंबेडकर नगर। प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ संवेदनशील ग्रामों में बाढ़ शरणालय निर्मित कराए जाने की योजना अंतर्गत प्रदेश में चार जनपदों अयोध्या,अंबेडकरनगर, बाराबंकी तथा गोरखपुर में तीन सौ व्यक्तियों की क्षमता का बाढ़ शरणालय निर्माण कराए जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।प्रत्येक जनपद में 5.82 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार कुल धनराशि 23.28 करोड़ स्वीकृत हुआ है। बाढ़ संवेदनशील ग्रामों में बाढ़ शरणालय निर्मित कराने की योजना अंतर्गत तीन सौ व्यक्ति की क्षमता का शरणालय निर्माण कराए जाने हेतु अप्रेजल कमेटी की  बैठक बीते 15 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। बैठक की संस्तुति एवं राज्य कार्यकारिणी समिति की संपन्न हुई बैठक में दी गई स्वीकृति के क्रम में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा तहसील टांडा में तीन सौ व्यक्तियों की क्षमता का बाढ़ शरणालय की योजना की अनुमानित लागत 5.64 करोड़ के सापेक्ष प्रायोजना रचना मूल्यांकन प्रभाव द्वारा उक्त जनपदों में प्रति बाढ़ शरणालय योजना की लागत 5.82 करोड़ आहरित की गई है जो प्रायोजना प्रस्ताव में डी जी सेट के स्थान पर सोलर पावर वोल्टेज 30 केडब्ल्यूपी एवं जनपदों हेतु औसत कॉस्ट इंडेक्स 109 अनुमन्य किए जाने के कारण प्रस्तावित लागत के सापेक्ष आगणित लागत में वृद्धि पर परिलीक्षित हुई है।शरणालय के निर्माण से बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों को रहने की सुविधा प्राप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments