Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव


अम्बेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

 जानकारी के अनुसार महरुआ थाना अंतर्गत मंसापुर निवासी  30 वर्षीय कविता यादव पत्नी रघुवंश यादव मंगलवार की तड़के घर के अंदर ही फांसी लगा ली,थोड़ी देर बाद वहां पर पहुंचे परिजनों ने उसे लटकता देखा तो नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारियां लेते हुए शव  का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। मृतका ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में परजनों ने कुछ भी बताने से इनकार किया। वहीं समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments