Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकई शहरों से होता हुआ अयोध्या पहुंचा नशा मुक्ति अभियान

कई शहरों से होता हुआ अयोध्या पहुंचा नशा मुक्ति अभियान


◆ महापौर हरी झंडी दिखाकर जनपद में किया अभियान की शुरुआत


अयोध्या। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के द्वारा पूरे भारतवर्ष में “नशा मुक्ति अभियान “ चलाया गया है। यह अभियान भारतवर्ष के कई  राज्यों , शहरों ,कस्बों से होते हुए पावन नगरी अयोध्या में पहुंचा। अयोध्या में “नशा मुक्ति अभियान“ का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

अभियान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  के स्थानीय सेवा केंद्र चेला छावनी वजी़रगंज से शुरू होकर  नाका बाईपास होते हुए ब्रह्म बाबा, मसौधा, रानी बाजार, बारुण बाजार, मिल्कीपुर  तक पहुंचा । इस अभियान का लक्ष्य बतया गया कि  अयोध्या नगरी के अधिक से अधिक बाजारों एवं ग्रामों तक पहुंच कर प्रत्येक व्यक्ति को नशामुक्ति के लिए जागरूक करना। महापौर  ने कहा कि इस नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर अपने अयोध्या नगरी को और आज की पीढ़ी आज के युवकों को नशा मुक्त बनाने के लिए संपूर्ण रूप से सहयोगी हूं।  यदि मनुष्य आध्यात्मिकता, भक्ति, दूसरों का सहयोग करना, आदि श्रेष्ठ कार्यों में जुट जाए तो इस नशे के आगे वह  नशा कुछ भी नहीं है वह बड़ी सहजता से छूट जाएगा।

 स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी  ब्रह्माकुमारी शशी दीदी  ने कहा कि हमारी अयोध्या तथा समस्त भारतवर्ष में “राम राज्य“ लाने के लिए अपने जीवन  से व्यसनों को दूर करें और  जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास करें। तब हमारे भारत देश में राम राज्य स्थापित हो सकेगा और हर घर, हर परिवार खुशहाल और संपन्न बनेगा। नशा मुक्त होने के लिए नियमित “सहज राजयोग“ का अभ्यास ही सबसे सरल और सहज उपाय है । मौके पर अर्चना, शैलजा, शिल्पी, रामजीत, सौरभ, फूलचंद, हरिप्रसाद, श्यामबहादुर, महेश, राजेंद्र, वासुदेव वा निर्मल उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments