Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवा के संस्कार ने भाजपा को अन्य दलों से बनाया अलगः वी...

सेवा के संस्कार ने भाजपा को अन्य दलों से बनाया अलगः वी सतीश


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश रविवार को सपरिवार अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। तीर्थ क्षेत्र पुरम पहुंच कर ट्रस्ट व मंदिर से जुड़े पदाधिकारियों से भेंट की। इसके बाद वह अयोध्या-गोरखपुर स्थित बाईपास पर संचालित भंडारे में पहुंचे। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट द्वारा भंडारे का संचालन किया जा रहा है। वहां पहुंचने पर प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर अभिवादन किया। भण्डारे में प्रसाद का वितरण किया। तथा श्रद्धालुओं से वार्तालाप कर व्यवस्थाओं की जानकारी लिया।

राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने कहा कि भाजपा देश के अन्य दलों से इसीलिए अलग है क्योंकि हममें सेवा का संस्कार है। हम गरीबों के अलावा अन्य जरूरतमंदों के उत्थान के साथ इनकी सेवा को भी आगे रहते हैं। वी सतीश भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम-क्षेत्र राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के प्रभारी हैं।

इस दौरान महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, प्रदीप यादव, आशीष मिश्र, इं प्रशांत तिवारी, इं शिवम शुक्ला, देवांग धर द्विवेदी, विशाल यादव, सतीश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments