Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रेम विवाह करने वाले युगल ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की...

प्रेम विवाह करने वाले युगल ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार


अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र निवासी एक प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए लखनऊ स्थित आर्य समाज मंदिर में अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कही है।

मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर रुकुनुद्दीनपुर सिकंदरपुर गांव की निवासी युवती और बलुआ बहादुरपुर गांव के युवक प्रशांत कुमार का है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते से असहमत थे। परिजनों के विरोध के चलते दोनों ने 21 जुलाई को घर छोड़कर लखनऊ में आर्य समाज मंदिर में विवाह रचा लिया। युगल के पास विवाह प्रमाण-पत्र भी मौजूद है।

वायरल वीडियो में युवती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उन्हें और उनके पति को जान का खतरा बना हुआ है। उसने कहा कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसके परिवार और पुलिस प्रशासन होंगे। युवती ने यह भी कहा कि यदि प्रशासन और उसके पिता उन्हें प्रताड़ित करना बंद नहीं करते हैं, तो वे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

इस पूरे मामले पर जब सम्मनपुर थानाध्यक्ष से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जब तक संबंधित पक्ष थाने नहीं आता, तब तक किसी प्रकार की विधिक कार्यवाही संभव नहीं है। थाने पर आकर ही उचित विवरण और सुरक्षा की मांग की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments