Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबावर्ची ने वेटर के उपर धारदार हथियार से किया हमला

बावर्ची ने वेटर के उपर धारदार हथियार से किया हमला


अंबेडकर नगर। बावर्ची द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करना वेटर को भारी पड़ गया। बावर्ची ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर अकबरपुर थाने में दी गई है। अहिरौली थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी उभय कुमार तिवारी पुत्र राम तीरथ तिवारी ने आरोप लगाया कि वह जिला मुख्यालय के स्वप्निल होटल में बेटर के रुप में  कार्य करता हैं। इसी होटल में अनमोल यादव निवासी सगवर, थाना-बाला, जिला उन्नाव बावर्ची के रुप में कार्य करता है। अनमोल यादव द्वारा मुख्यमंत्री के उपर अभद्र टिप्पणी की जा रही थी, जिसका विरोध मेरे द्वारा किया गया। विरोध करने से नाराज अनमोल यादव ने हमारे सर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments