Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान देश की आत्मा है, संविधान की रक्षा के लिए आवश्यकता होने...

संविधान देश की आत्मा है, संविधान की रक्षा के लिए आवश्यकता होने पर जनसंघर्ष किया जायेगा – कृष्ण कुमार यादव


अम्बेडकर नगर। सरकार संविधान की मूल भावना, संस्थाओं की निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कर रही है। संविधान और देश की आत्मा की रक्षा जनसंघर्ष किया जायेगा, यह देश की आत्मा बचाने की लडाई होगी।

कांग्रेस पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मुझे कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, मेरा बेरोजगारों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के संघर्ष कर कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ना है उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कांग्रेस की रीतियों नीतियों, विचारधारा को आमजन के बीच पहुंचाने के लिए गांव गांव चौपाल, जनसभाओं और रैलियों, का सहारा लेंगे, और गांव-गांव, घर पर जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने के कार्य कर पंचायत चुनाव जीतना पहला लक्ष्य है।

उन्होंने कहा सरकार की जनविरोधी नीतियों महंगाई, बेरोजगारी के विरूद्ध लोकतांत्रिक तरीके से सदैव आवाज बुलंद करते हुए आमजन को न्याय दिलाने का कार्य करता रहूंगा। लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए आमजन मे सदैव जागरूकता का कार्यक्रम चलाता रहूंगा।

जिले में जहां जहां आमजन के साथ अन्याय होगा वहाँ पर मै जनपद के कांग्रेसजनों के साथ संघर्ष कर न्याय दिलाने का कार्य करूंगा।

नि कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता रहे स्व मुनीर के पुत्र जामिन अब्बास “अमन” ने अपने लगभग दो दर्जन साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज पत्रकार वार्ता मे मेरे साथ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रमेश मिश्र, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, पी सी सी सदस्य डॉ नंदलाल चौधरी, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, पी सी सी सदस्य सरिता यादव, पूर्व पी सी सी सदस्य बद्रीनारायण शुक्ला, नि कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जितेन्द्र पटेल, गुलाम रसूल “छोटू”, डा सतीश चंद्र प्रजापति, श्रीकांत वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, रेहान जैदी,

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, सुखीलाल वर्मा, हेमंत यादव, अफरोज आलम वेग, अनुराग तिवारी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे”, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, नंदकुमार गुप्ता” दद्दू”, अमित यादव “संजय, राजेश वर्मा, राजेश प्रजापति, वीर बहादुर सिंह, देवमणि पाठक, रामकृपाल धावक, अजय पासवान, सै ऐतबार हुसैन “अक्कन “, राजकुमार अग्रहरी, जोखन यादव, राजकुमार तेली, रीतेश तिवारी,इरशाद अली, लैसनवी खान, राजमणि वर्मा, कपिल देव वर्मा, वी पी गौतम समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments