Saturday, March 7, 2026
HomeNewsविधानसभा में गूंजा थाना पूराकलंदर क्षेत्र की नाबालिक से गैंग रेप का...

विधानसभा में गूंजा थाना पूराकलंदर क्षेत्र की नाबालिक से गैंग रेप का मामला, सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला 


अयोध्या। थाना क्षेत्र पूराकलंदर की नाबालिक से सपा नेता द्वारा किए एक गैंग रेप का मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बड़ा हमला किया है। विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि गैंग रेप का मुख्य आरोपी उनकी टीम का सदस्य है।

सीएम ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। समाजवादी पार्टी का नेता मोईद खान इस कृत्य में शामिल पाया गया। वह अयोध्या सांसद के साथ रहता है, उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उन्ही की टीम का सदस्य है। लेकिन सपा ने उसपर कोई कार्यवाही नही की। उन्होंने कहा कि पीड़िता अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नही लिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नही जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments