Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइंटरलाकिंग कार्य को दबंगों ने रोका

इंटरलाकिंग कार्य को दबंगों ने रोका


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सडक पर हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य को दबंगो द्वारा रोके जाने की शिकायत पीड़ित ने उपजिलाधिकारी समेत अन्य  उच्चाधिकारियों से करते हुए कार्यवाही की मांग किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत गाँव श्रीपुर का है। गाँव निवासी सत्यम दूबे ने उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरे ग्राम सभा की आबादी से सटा हुआ एक नव निर्माण इंटरलॉकिंग सडक बना हुआ है। जिस पर ग्राम सभा के विपक्षी संतोष दूबे,देवमणि,अम्बरीश,अवनीश,रमेश समेत अन्य लोगों द्वारा नव निर्माण इंटरलॉकिंग सडक के कार्य को रोक रहे है साथ ही अवरोध उत्पन्न कर रहे है तथा इंटरलॉकिंग कार्य को बार बार उखाडने की कोशिश कर रहे है। गांव निवासी सत्यम दूबे ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी से की गयी है। जिससे निर्माण कार्य हो सके ताकि लोगों के आवाजाही मे कोई दिक्कत न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments