Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदबंगों ने घर में घुस कर किया हमला, आधा दर्जन के विरुद्ध...

दबंगों ने घर में घुस कर किया हमला, आधा दर्जन के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। लाठी डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर  आधा दर्जन लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुई मारपीट में पिता पुत्र जहां घायल हो गए वहीं बीच बचाव करने आई पत्नी व पुत्री को भी छोटे आई। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राण घातक हमला, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर कपिलेशर गांव की है। जहां की सोमारी पत्नी राम अचल ने पुलिस से शिकायत किया कि बीते 16 नवंबर को देर शाम गांव के ही रामप्रताप, रामचंद्र, रवि, रामसूरत, देवीलाल व दशरथ गोल बंद होकर लाठी डंडा आदि से लैस हो कर उसके घर में घुस गए और हमला बोल दिया । जिससे पीड़िता के बच्चों  पति को गंभीर चोट आई । मारपीट में पति राम अचल व पुत्र प्रदीप कुमार का सर फट गया और वह बेहोश हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची पत्नी व पुत्री अंशिका को भी गोल बंद लोगों ने मारा पीटा चीख पुकार के बाद भी विपक्षी  मारते पीटते रहे जब तक वहां बेहोश नहीं हो गया। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अंग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments