Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपरीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे परीक्षार्थी को मोटर सायकिल सवार युवकों ने मारपीट की और गाली गलौज देकर भगा दिया। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस कर्मियों के  पहुंचने से पूर्व दबंग युवक भाग गए।पीड़ित अवनीश यादव निवासी करमिसिर पुर थाना जलालपुर ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया कि बड़ागांव स्थित जनता इंटर कॉलेज  से परीक्षा देकर लौटते समय चौबे का पूरा के पास पीछे से आये तीन मोटरसाइकिल सवार 6 युवकों ने गाली गलौज देते हुए मारपीट की।मारपीट के बाद धमकी दी कि गांव हमारा है भाग जाओ नही तो और मारेंगे।पीड़ित युवक ने डायल 112 पर सूचना दी, पुलिस के आने तक हमलावर भाग गए।मौके से एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments