Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउधार मिठाई न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटकर किया मरणासन्न

उधार मिठाई न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटकर किया मरणासन्न

आलापुर अंबेडकर नगर।  राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वल बाजार में उधारी न देने पर दबंगों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गढ़वल चौराहे पर मिठाई की दुकान चला रहे गणेश मौर्य से गांव निवासी मनीष पुत्र विभीषण यादव ने उधार मिठाई मांगी। दुकानदार द्वारा मना करने पर पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन कुछ देर बाद मनीष अपने साथियों पिंटू, धर्मेन्द्र और शुभम के साथ पहुंचा और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ गणेश मौर्य को बुरी तरह पीट डाला। दबंगों की बर्बरता इतनी थी कि दुकानदार मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया। घायल दुकानदार के पुत्र आकाश ने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर भी पुलिस ने तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के पुत्र द्वारा लिखित तहरीर देने के बावजूद सिर्फ औपचारिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments