Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंडालों में बढ़ी रौनक, बड़ी संख्या में उमड़ रहे भक्त

पंडालों में बढ़ी रौनक, बड़ी संख्या में उमड़ रहे भक्त


बसखारी अंबेडकर नगर। शारदीय नवरात्रि की पूजा आराधना के लिए क्षेत्र में सजाए गए भव्य पंडालों एवं की गई बिजली की सजावटों से गांव,बाजार व कस्बो की रौनक बढ़ गई है। पंडालो व बिजली की सजावटों के बीच पंडालों पर ध्वनि विस्तारक  यंत्रों के माध्यम से बजने वाले देवी व पचरा गीत से क्षेत्र का वातावरण नवरात्रि के भक्तिमय रंग में रंग हो गया है। शुकुल बाजार में श्री नवदुर्गा पूजा समिति, मां शेरावाली दुर्गा पूजा समिति, श्री मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा समिति, एवरग्रीन दुर्गा पूजा समिति , श्री आदिशक्ति नवयुवक दुर्गा पूजा समिति तेंदुआ सहित आदि कई समितियां के द्वारा सजाई गए पंडालों में सुशोभित देवताओं में प्रथम पूजनीय श्री गणेशजी, धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी जी, ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती एवं दुर्गा मां के पांचवे स्वरुप में उनकी गोद में विराजमान स्कंद (कार्तिकेय) के  साथ शक्ति स्वरूपा महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की प्रतिमाएं लोगों की भक्ति का केंद्र बनी हुई है।पंडालों में स्थापित देवी देवताओ की प्रतिमाओं की जहां समितियों के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह-शाम विशेष पूजा अर्चना करते हुए आरती का क्रम जारी है।वहीं शाम को पंडालो में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन अर्चन के लिए लोगों का हुजूम पंडालों पर उमड़ रहा है। शाम को पूजा अर्चना के बाद समूह में एकत्रित महिलाओं के द्वारा दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष गाए जा रहे देवी पचरा गीत भक्तिमय वातावरण को चार चांद लगा रहे हैं। बताया जाता है की देवी पचरा गीत से मां दुर्गा अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं।और क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे, ऐसा आशीर्वाद देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments