Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसजधज के दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार पर नहीं आई...

सजधज के दुल्हन कर रही थी दूल्हे का इंतजार पर नहीं आई बारात


◆ दूल्हे की प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने रूकवाई शादी


जलालपुर, अंबेडकर नगर। दुल्हन हाथों मे मेहदी लगा व सजधज कर दूल्हे व बारातियों की  इंतजार कर रही थी उधर दूल्हे की प्रेमिका ने पुलिस से दूसरी शादी की शिकायत कर दिया। शिकायत के बाद बारात दुल्हन के घर नहीं पहुंची जिससे विवाह कार्यक्रम में अवरुद्ध हो गया। जिसके चलते कन्या पक्ष को लाखों रुपए का चूना लग  गया।  बारात नहीं आने से वधू पक्ष के लोग सदमे में हैं। इब्राहिमपुर पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जलालपुर कोतवाली  क्षेत्र के लारपुर गांव के मोहित राम वर्मा ने अपने पुत्री की शादी इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के छोटका रकबा गांव निवासी शिव बक्श वर्मा के पुत्र कुंज बिहारी वर्मा के साथ तय किया था। रविवार को बारात आनी थी। इधर वधू पक्ष के लोग धूम धाम से बारातियों के स्वागत के लिए तैयारी मे जुटे थे। नात रिश्तेदार सभी पहुंच चुके थे। लेकिन बारात नहीं आई। इसी बीच पुलिस आ गई और विवाह कार्यक्रम रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचते ही विवाह कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार लड़का किसी गैर जाति की लड़की से प्रेम करता था। लेकिन घर वालों को इसकी भनक नहीं थी। वर पक्ष के लोगों ने लड़के की शादी लारपुर गांव की एक लड़की से तय कर रखी थी। रविवार को बारात जाने की तैयारी चल रही थी।

इसकी जानकारी प्रेमिका को होने पर वह इब्राहिमपुर थाने पहुंच गई। और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को सारी जानकारी दी। बताया जाता है की प्रेमिका गर्भवती है। उधर सूचना पाकर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने वधू के घर पहुंच कर विवाह कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। शादी टूटने से वधू पक्ष के लोग सदमे में है। वही दुल्हन बेसुध हालत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments