Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंगलवार को तीसरे दिन मिला दूसरे भाई का शव

मंगलवार को तीसरे दिन मिला दूसरे भाई का शव

आलापुर अंबेडकरनगर। बीते रविवार को कम्हरिया घाट पर नहाने के दौरान डूबे दूसरे भाई का शव घटना स्थल से लगभग पांच किलोमीटर दूर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।  गौरतलब है कि विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे मकराहा थाना बेलघाट जिला गोरखपुर निवासी अमित और सचिन का स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी जिससे स्थानीय थाना राजेसुलतानपुर के सहयोग से बनारस से गोताखोरों की टीम आई जो सोमवार की सुबह से कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सचिन का शव बरामद किया था।

वही मंगलवार को दूसरे भाई का शव कम्हरिया से लगभग पांच किलोमीटर दूर आजमगढ़ अंबेडकरनगर की सीमा में कुछ ग्रामीणों ने नदी में शव देखा ,जिसकी सूचना थाना राजेसुलतानपुर को दे दिया गया, जिस पर थाना अध्यक्ष राजेसुलतानपुर जय प्रकाश सिंह अपने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए। जिसका शिनाख्त अमित के रूप में हुई। जिसे एनडीआरएफ की टीम परिजनों के सहमति से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments