Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रभात नगर-शाहगंज मार्ग के भाभा चौराहे पर गड्ढे में मिला युवक का...

प्रभात नगर-शाहगंज मार्ग के भाभा चौराहे पर गड्ढे में मिला युवक का शव


अयोध्या। थाना क्षेत्र पूराकलंदर के भाभा चौराहे के निकट गड्ढे में युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारम्भिक पड़ताल में युवक प्रयागराज का रहने वाला बताया जा रहा है। जो उसरु अमौना गांव में लगभग एक वर्ष से घूम-घूम कर खाता था।

      बुधवार को स्थानीय लोगों प्रभात नगर-शाहगंज मार्ग पर भाभा चौराहे के समीप गड्ढे मेंयुवक का शव देखा। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में क्षेत्र के कुछ लोगो ने पुलिस से बताया कि युवक का नाम छोटू है। जो प्रयागराज जिले का रहने वाला है। बीते लगभग एक साल से उसरु अमौना गांव में आकर रहता था। गांव में इधर-उधर घूमकर खाता पीता था।

     पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी शिनाख्त करवाई जा रही है। लोग बता रहे हैं कि प्रयागराज का छोटू नाम का युवक है जो यहीं पर रहता था। फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments