Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव,...

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। पारिवारिक कलह के चलते 45 वर्षीय व्यक्ति ने बंद कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरी नंदापुर गांव का है उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम सिंगर ने मंगलवार को कमरा बंद कर छत से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया काफी देर बाद जब गांव के लोग पहुंचे और बुलाने लगे जब दरवाजा खोलने का प्रयास किए तो दरवाजा नहीं खुला । तत्पश्चात ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी से लटक रहे व्यक्ति के शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । जानकारी के अनुसार इसके घर पर कोई नहीं था और पत्नी मायके थी। थाना अध्यक्ष प्रभागकांत तिवारी ने बताया कि मृतक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments