Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमझुई नदी किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की...

मझुई नदी किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मझुई नदी किनारे रविवार को झाड़ियों में खून से लथपथ मिले युवक के शव की पहचान सोमवार को हो गई है। मृतक की पहचान मो. रविश 24 वर्ष पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम अरसिया, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

सोमवार को मृतक का भाई अब्दुल करीम जैतपुर थाने पहुंचा और शव की पहचान अपने छोटे भाई रविश के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि रविश 14 जून को दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सरपतहा थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी।

अब्दुल करीम ने बताया कि वह रविवार को अपने भाई की तलाश में अखंडनगर क्षेत्र आया था, तभी उसे जैतपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचा और जानकारी जुटाई, तो शव की पहचान उसके भाई मो. रविश के रूप में हुई।

रविवार की सुबह आजमगढ़ सीमा से सटे सेहरी गांव के पास मझुई नदी के किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। शव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

मृतक के भाई और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद वे थाने में तहरीर देंगे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments