Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव

सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव


अयोध्या। सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव का शव उनके अस्पताल परिसर स्थित आवास में फंदे से लटकता मिला। सीमा श्रीवास्तव (36) सूरापुर कादीपुर जनपद सुलतानपुर की रहने वाली थीं और कई वर्षों से यहां कार्यरत थीं।

   बताया जा रहा कि जब लंबे समय तक आवास का दरवाजा नहीं खुला, तब अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा धक्का देकर खोला गया, जहां सीमा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका मिला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार, सीमा का पति भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाद चल रहा था। वह करीब एक वर्ष से अमित कुमार सिंह पुत्र मानसिंह कोरारी, अमेठी निवासी के साथ रह रही थीं। सूत्रों की माने तो युवक का आना जाना आवासीय परिसर तक था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments