Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरब्लॉक भियांव में प्रमुख ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा व...

ब्लॉक भियांव में प्रमुख ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, मनरेगा व किसान रजिस्ट्री पर मंथन


जैतपुर अम्बेडकर नगर। विकास खंड भियांव के प्रांगण में सोमवार को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह, आईएसबी प्रदीप कुमार दुबे, एडी पंचायत फिरतौज आलम सहित पवन कुमार पाण्डेय, मनोज कसे, अमरदीप पाण्डेय, रजत कुमार श्रीवास्तव, विजय बाबू व शिवकुमार जयसवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों में कौशिल्या देवी, अशोक कुमार राणा, बृजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, रीतिक कुमार, राधिका, रामबरन, रामकुमार, जयप्रकाश सिंह, दिनेश, श्यामलाल यादव, बंशीलाल यादव, रविशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, छुट्टा पशुओं की समस्या, फार्मर रजिस्ट्री, एसआईआर फार्म जमा करने समेत अन्य विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments