Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधूमधाम से मनाई गई संत पलटू साहब की जयंती

धूमधाम से मनाई गई संत पलटू साहब की जयंती


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। आज संत पलटू साहब की जयंती के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पलटू साहब मंदिर से एक अद्भुत, भव्य एवं जन-सैलाब वाली शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर कर दिया। इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ और संचालन मंदिर के महंत रामप्रसाद दास के पावन निर्देशन में हुआ। यात्रा के संयोजन एवं प्रबंधन का दायित्व सुक्खू गुप्त, सुभाष गुप्त तथा बेचु गुप्त, बबलू गौड ने सफलतापूर्वक निभाया। शोभायात्रा का दृश्य मनोहारी और दिव्य था।  शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए अंततः अपनी मूल स्थली, बाबा पलटू साहब मंदिर, छाछू वापस लौट आई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा  नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, बेचन पांडे, विकाश निषाद एवं शिवराम मिश्र रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, भाजपा नेता सोनू गौड, सोनू गुप्ता, पंचम परदेशी, रामलाल देवर्षि सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं। समारोह के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया. कोतवाल संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिसके कारण यह विशाल आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका। संत पलटू साहब की यह जयंती और भव्य शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जलालपुर की सामूहिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतिबिंब थी। इसने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि ऐसे उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संचार करने का सशक्त माध्यम होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments