Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधूमधाम से मनाई गई देश के दो महान विभूतियों की जयंती

धूमधाम से मनाई गई देश के दो महान विभूतियों की जयंती


अंबेडकर नगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया तथा महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री के एक बड़े चित्र का अनावरण कर उस पर माल्यार्पण किया तथा उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित उनके आदर्शों को नमन किया।

         राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती समारोह/गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत संगीत के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि दो अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था जिसके दृष्टिगत दो अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म  दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस साल महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है। दो अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। सत्य और अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। गांधी जी ने भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति लगातार आवाज उठाई। वो चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है। उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नारी सशक्तीकरण के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील रहे तथा यह संकल्प लें कि प्रत्येक दिन एक गरीब का आंसू जरूर पोछेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अन्य द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नवोदय विद्यालय के छात्र/ छात्राओं को पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

    कलेक्ट्रेट में झंडारोहण के पूर्व जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी द्वारा गांधी आश्रम में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तथा उन्होंने रुई से धागा बनाने वाले चरखे को भी चलाया।

     गांधी जयंती समारोह के दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी /कर्मचारी गण मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments