Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशादी में आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर

शादी में आए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरबा पूरे बुधई शुक्ल गांव में शादी समारोह में आए युवक की बाइक बीते शुक्रवार की रात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के अगरबा पूरे बुधई शुक्ल गांव में शादी समारोह में आए युवक की बाइक बीते शुक्रवार की रात चोरों द्वारा पार कर दी गई। जानकारी के बाद रात में ही पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक की तलाश किए जाने का आश्वासन देकर चली गई। पीड़ित जामवंत शुक्ला पुत्र प्रेमचंद शुक्ला निवासी सरौली ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार की रात को वह भवनपुर के प्रधान पवन पांडे के यहां से बुधई शुक्ल गांव में बरात आए थे। रात में चोरों द्वारा उनकी बाइक को कहीं गायब कर दी गई। जिसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की तहरीर प्राप्त हुई है कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments