Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना किसी भेदभाव के पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है...

बिना किसी भेदभाव के पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ–विवेक पाण्डेय


अंबेडकरनगर। समाज में हर वर्ग खुशहाल है सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है मोदी,योगी नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार जन  कल्याणकारी योजना बिना किसी भेदभाव के पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उक्त बातें कटेहरी ब्लाक के ग्राम पंचायत दुर्गुपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के दौरान भाजपा नेता विवेक पांडेय‌ ने कही‌ । उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामपंचायत वासियों लाभार्थियों को संबोधित को संबोधित करते हुए कहा कि इतना ही नहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रत्येक गांव में पहुंचकर वंचित असंतृप्त पात्र लाभार्थियों को सीधे सम्मिलित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान मंडलध्यक्ष सुभाष वर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित ग्रामपंचायत वासियों व लाभार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री‌ आवास,आयुष्मानकार्ड,  स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय,किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया खंड विकास अधिकारी प्रमोद यादव की अध्यक्षता में विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मंडल/विधानसभा मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी दिनेश राम सहायकखंड विकास अनिल सिंह, बूंद अध्यक्ष विनोद कुमार,ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ,बी.सी.सखी पूजा समूह सखी सिमता देवी, मीरा यादव,आवास स्वीच संगीता देवी के साथ ग्राम पंचायत वासियों के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments