Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली में अन्त्योदय की मूल भावना निहित - सांसद लल्लू सिंह

होली में अन्त्योदय की मूल भावना निहित – सांसद लल्लू सिंह


◆ कौशलपुरी कालोनी के सुरेन्द्र लॉन में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन


अयोध्या। कौशलपुरी कालोनी के सुरेन्द्र लॉन में भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने जमकर फूलों की होली खेली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व होली के लोक गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकी। श्रीकृष्ण व राधा के प्रतिरूपों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से परिवेश होली के उल्लास से सराबोर हो गया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पर्व है। होली में अन्त्योदय की मूल भावना निहित है। सभी का बिना भेदभाव कल्याण हो यही हम सभी का अभिलाषा है। सरकार ने अयोध्या के विकास में किसी भी प्रकार की कोर कसर नही छोड़ी है। अयोध्या में एयर कनेक्टिविटी के लिए अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अर्न्तराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन, शहर में जाम से निपटने के लिए 6 रेलवे ओवर ब्रिज, फोर लेन की सड़कां के माध्यम से अयोध्या का विकास किया है। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में महिलाओं का उत्थान हुआ है। सरकार ने महिला उत्थान के लिए शक्ति वंदन अधिनियम, बेटी पढाओ बेटी बचाओ, सुकन्या समृद्धि जैसे योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। 4 जून से अयोध्या को भगवामय करने का संकल्प सभी मातृशक्तियां लें।

इस दौरान आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, बसंती सिंह, शकुंतला गौतम, लक्ष्मी सिंह, डा सोनी, अनिता सिंह, नीलम जायसवाल, यमुनोत्री केसरवानी, मोनिका सिंह, रिंकी निषाद, सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments