अयोध्या। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ता जगत में हलचल तेज हो गई है। फैजाबाद बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता सुधांशु कुमार वाजपेयी (एडवोकेट) ने सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकते हुए चुनावी मैदान में मजबूती से कदम रख दिया है।
सदस्य पद हेतु प्रथम वरीयता के साथ चुनाव लड़ रहे सुधांशु कुमार वाजपेयी ने कचहरी परिसर में अधिवक्ता साथियों से सीधे संवाद कर जनसंपर्क किया और मत व समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्हें अधिवक्ताओं का सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और बार काउंसिल को और अधिक सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर अधिवक्ता हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सुधांशु कुमार वाजपेयी लंबे समय से अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और फैजाबाद बार एसोसिएशन, अयोध्या के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अधिवक्ता वर्ग में उनके प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बताया गया कि मतपत्र पर उन्हें क्रम संख्या 290 आवंटित की गई है। बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बना हुआ है।