Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीजे संचालकों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

डीजे संचालकों के साथ क्षेत्राधिकारी ने की बैठक

जलालपुर अम्बेडकरनगर। आगामी रामनवमी के पर्व को लेकर जलालपुर कोतवाली परिसर में सीओ ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान को सीओ अनूप कुमार सिंह ने डीजे संचालकों को नियम कानून बताते हुए आगाह किया कि किसी भी परिस्थिति में डीजे की आवाज तेज न की जाये।बाहर भारी भरकम साउंड के स्थान पर दो से तीन डीजे ही लगाया जाए। किसी भी परिस्थिति में भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक गाना नहीं बजना चाहिए।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई विवाद उत्पन्न होता है तो डीजे संचालकों पर ही कार्रवाई की जाएगी ।क्षेत्राधिकार ने डीजे संचालकों को यह भी बताया कि जहां कहीं भी डीजे की बुकिंग हो चाहे वह शादी विवाह हो चाहे वह अन्य धार्मिक कार्यक्रम में तो उसकी लिखित सूचना अपने संबंधित थाने में जरूर दें। इस अवसर पर जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह,विशाल मौर्य आदित्य कुमार, रितेश ,उमेश देव डीजे सत्येंद्र सहित दर्जनों डीजे संचालक मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments