Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपाक्सो व आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाक्सो व आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


आलापुर अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत राजेसुल्तानपुर पुलिस ने बुधवार को गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रमोद कुमार पुत्र श्रीपति निवासी ग्राम बैरी गनेशपुर, थाना राजेसुल्तानपुर को चोरमरा अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना राजेसुल्तानपुर में  पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments