Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहरण व पॉक्सो एक्ट में वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

अपहरण व पॉक्सो एक्ट में वांक्षित आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। थाना मालीपुर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को जनपद बदायूं से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पखवारा भर पूर्व मालीपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान युवक शिवम पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम गेवतिया, थाना दातागंज, जनपद बदायूं का नाम प्रकाश में आने के बाद थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश शुरू की गई।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ बदायूं-बरेली-रामपुर हाईवे के पास मामूर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त हाईवे पर मौजूद है और फरार होने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर मंगलवार की शाम अभियुक्त शिवम पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा के साथ पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सविता पटेल एवं हेड कांस्टेबल करुणाशंकर मिश्रा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments