Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

आलापुर अंबेडकर नगर। अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारंटी की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में जहागीरगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बता दें कि बीते दिनों जहागीरगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा पर स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी ने  शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि अभिषेक वर्मा बीते 2022 से उसको शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई तब वह शादी करने से इनकार कर दिये। वह अपने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह से उसका जबरन गर्भपात करवा दिये। शिकायती पत्र जांच करने के उपरांत मामला सही पाए जाने पर आरोपी की विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गाैरतलब है कि अभिषेक वर्मा के पिता सुरेश वर्मा का नगर पंचायत जहांगीरगंज में आशीर्वाद नर्सिंग होम नाम से अस्पताल का संचालन होता है। बता दें कि यह हॉस्पिटल वैसे तो स्वास्थ्य विभाग की नज़र में वैध है, लेकिन जनचर्चा है कि यदि जांच किया जाए तो हमीकत सामने आयेगी। अब देखना है कि इस अस्पताल के ऊपर स्वास्थ्य विभाग की नजर कब जाती है और कब करवाई करती हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments