Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजेल भेजे गए दुराचार के आरोपी, एक दिन पूर्व स्कूल से लौट...

जेल भेजे गए दुराचार के आरोपी, एक दिन पूर्व स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ दो युवकों ने किया था दुराचार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जनपद में स्कूल से वापस घर जा रही छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने जबरिया बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने छात्रा की बहन की तहरीर पर दो युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म पास्को एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

बता दें कि मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन विद्यालय से बीते शनिवार को पढक़र वापस लौट रही थी। इसी दौरान रूधौली माफी गांव निवासी मोहित और रूधौली अदाई गांव निवासी अतुल राजभर बाइक से पहुंचे और उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर एक जंगल में ले गए। जंगल में दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ कर फरार हो गए। छात्रा घर पहुंची और पूरी बात अपनी माता और बहन से बताई। किशोरी छात्रा की बहन उसे लेकर थाना पहुंची और दोनों युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में तहरीर दिया है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार दोनों युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म पास्को एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments