Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिछौछा में जायरीन बालिका से दुराचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार,...

किछौछा में जायरीन बालिका से दुराचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


बसखारी अंबेडकर नगर। किछौछा में जियारत के लिए आयी जायरीन बालिका का अपहरण कर दुराचार के मामले में फरार आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना एक सप्ताह पूर्व बसखारी थाना क्षेत्र  किछौछा की बताई जा रही है। जहां पर वाराणसी जनपद की निवासिनी किशोरी अपने परिजनों के साथ किराए पर कमरा लेकर जियारत कर रही थी। कि इसी बीच बीते 6 नवंबर को बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी ।परिजनों के द्वारा किशोरी की खोजबीन शुरू की गई तो इस दौरान  परिजनों को पता चला कि नीरज यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी भागीडीह नबीनगर टड़वा औरंगाबाद बिहार द्वारा किशोरी को अगवा कर लिया गया है। इसके बाद परिजनों के द्वारा आरोपी नीरज यादव के विरुद्ध बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री की कुशलतापूर्वक वापसी की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर ही रही थी कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीते 11 नवंबर को अपहृता को बसखारी क्षेत्र से ही बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने अपहृता के मेडिकल परीक्षण व कलमबंद बयान में दुराचार की पुष्टि होने पर आरोपी की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी। इसी बीच गुरुवार को बसखारी पुलिस को मुखबिर के द्वारा आरोपी नीरज के गोलपुर तिराहे पर होने की सूचना मिली। जिस पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने पुलिस बल के साथ गोलपुर तिराहे पर पहुंच गए और घेराबंदी करते हुए आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि  मामले में वांछित आरोपी नीरज को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments