Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वामी जुगत राम साहब हरिद्वार वालों के 125 वां जन्मदिन कार्यक्रम का...

स्वामी जुगत राम साहब हरिद्वार वालों के 125 वां जन्मदिन कार्यक्रम का हुआ समापन

अयोध्या। शहर के कोहिनूर पैलेस मे चल रहे स्वामी जुगत राम साहब हरिद्वार वालों का 125 वां जन्मदिन का शुक्रवार की देर रात समापन हुआ। वही समापन के दौरान 121 किलो का केक काटा गया। कार्यक्रम गद्दीनशीन सतगुरु डॉक्टर स्वामी गंगादास साहिब जी व माता साध्वी सुशीला देवी जी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भोजन प्रसाद वितरण के साथ अखंड धुनि व सत्संग एवं प्रवचन आदि कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुंबई गोंडा बहराइच, अजमेर अहमदाबाद सभी जगहों से सिंधी समाज के लोग यहां पर शामिल हुए। वही महामंत्री महेश आहूजा ने अपना आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि सिंधु संस्कृति एवं संरक्षण समिति के तत्वाधान में पूज्य स्वामी जगत राम साहब हरिद्वार वालों का 125 वां जन्मदिन मनाया गया। जिसमे हमारे सिंधी समाज के लोग हर जगह से यहां पर आए हुए हैं। यह एक भारतीय परंपरा में सिंधियों का जो सांस्कृतिक विरासत है।उसी को जिंदा रखते हुए यह सारी चीज की जा रही है।जिसमे समारोह में मुख्य रूप से समाज के मुखियाओं और प्रबुद्ध जनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस मौके पर जगदीश वाधवानी, रोशन तोलानी, बूल चंद, मोहन, ओम प्रकाश अदानी एवं अशोक सुखी, पवन जीवानी, कमलेश केवलनी, डॉ महेश सुरतानी, संजय मदन, राजकुमार जीवानी, मुस्कान सावलानी हरीश सावलानी आदि ने शिरकत की। समारोह को आयोजक समिति सिंधु सांस्कृतिक एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष सेहता, उपाध्यक्ष महेंद्र जीवानी, महामंत्री महेश आहूजा ने अपना आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments