Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिले ठगे गए रुपये, क्षेत्र में...

पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिले ठगे गए रुपये, क्षेत्र में हो रही सराहना

जैतपुर, अम्बेडकरनगर। जैतपुर साइबर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को महज 24 घंटे के भीतर उसके रुपये वापस मिल गए। पुलिस की इस सक्रियता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
थाना जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपरी चांदपुर निवासी पुनीत मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा ने 14 जनवरी को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से साइबर ठगी के माध्यम से पांच रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैतपुर साइबर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
साइबर पुलिस की तकनीकी जांच और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के ठगे गए पूरे 5,000 रुपये 24 घंटे के भीतर उसके खाते में वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित पुनीत मिश्रा ने राहत की सांस ली और जैतपुर पुलिस टीम की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्रवाई में जैतपुर थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद के नेतृत्व में कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज यादव एवं कांस्टेबल विकास कुशवाहा सहित साइबर टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस तत्परता से न केवल पीड़ित को न्याय मिला, बल्कि आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments