Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजस्व निरीक्षक द्वारा पुत्र के खाते में लिए गए रुपए के मामले...

राजस्व निरीक्षक द्वारा पुत्र के खाते में लिए गए रुपए के मामले में कार्यवाही के लिए तहसीलदार ने डी एम को लिखा पत्र


जलालपुर अम्बेडकरनगर। बंजर भूमि पर  रास्ता अंकित करने के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा  घूस के रूप में पांच हजार रुपये अपने पुत्र के खाते में व पांच हजार नगद लेने के आरोप के मामले मे तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया है। मामला तहसील जलालपुर अंतगर्त ग्राम उसरहा का है। जहां के  राम आधार ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मेरे घर तक आने जाने के लिए रास्ते की जरूरत थी। जिस के लिए राजस्व निरीक्षक भुवन प्रताप सिंह से मिला। तो इन्होंने बंजर भूमि में सरकारी रास्ता अंकित करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। जिसमें से पांच हजार रुपया अपने पुत्र शिवम सिंह के खाते में  और पांच हजार रुपया उच्चाधिकारियों के नाम और नगद लिया। काफी समय बीत जाने के बाद जब रास्ते  को मांग किया तो राजस्व निरीक्षक टरकाने  लगे। रास्ता न मिलने पर पैसा मांगना शुरू किया तो राजस्व निरीक्षक भड़क गए और फर्जी केस में फसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी के अलावा मुख्य मंत्री,मुख्य सचिव व जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र भेज कर   विभागीय कार्रवाई की मांग की थी। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments