Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा, मुकदमा...

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा, मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक उस का यौन शोषण करता रहा और जब वह गर्भवती हो गयी तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म,पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालीपुर क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बड़ागांव चौबे का पूरा जलालपुर निवासी सौरभ उसे अपने प्रेम जाल में फसा कर शादी का झांसा देता रहा और इस दौरान युवक ने उस से कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया जिस के कारण वह पांच माह की गर्भवती हो गयी। सौरभ का बच्चा उस के पेट में पल रहा है जब इस की जानकारी आरोपी को हुई तो वह फरार हो गया और उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments