Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुल की रेलिंग से टकराया बाइक सवार किशोर, मौत

पुल की रेलिंग से टकराया बाइक सवार किशोर, मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सुरहुरपुर स्थित मझुई नदी के पुल की रेलिंग से टकरा कर बाइक सवार किशोर की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना शनिवार सुबह  मालीपुर थाना अंतर्गत सुरहुरपुर मझुई नदी पर बने पुल पर घटित हुई है । जहां 17वर्षीय शिवा पुत्र राम भरोस निवासी  सुरहुरहुर सुबह लगभग आठ बजे घर पर आए रिश्तेदार की बाइक लेकर लेकर निकला जैसे ही वह सुरहुरपुर बाज़ार से आगे मझुई नदी के पास पहुंचा बाइक अनियंत्रित होकर मझुई नदी पर बने पुल से टकरा गई  जिससे नाबालिक चालक शिवा गम्भीर रूप से घायल हो गया।आस पास के लोगों ने उसे नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।शिवा अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था ।पिता रोज़ी रोटी के लिये गुजरात रहते है ।घटना से पूरा परिवार सदमे में है आस पास के लोग इस घटना से दुखी है ।घटना की सूचना पर पहुची मालीपुर पुलिस ने परिवार वालों के द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने की बात पर शव का पंचनामा कर परिवार को सौप दिया।घटना के संबंध में थाना प्रभारी मालीपुर प्रभाकांत तिवारी से ने बताया कि बच्चा नाबालिग था परिवार ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया ।पंचनामा कर शव को परिवार को सौंप दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments