Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय में सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने पर आपत्ति जताई और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वह इस विषय पर केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर बात करेंगे और आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल शिक्षकों का नहीं, बल्कि अब उनका व्यक्तिगत मुद्दा है और सरकार शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का आदेश उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो बीते दो से ढाई दशक से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला व ब्लॉक स्तर के सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे जिनमें दंगल सिंह, आलोकेश रंजन, प्रियकांत पांडे, अशोक यादव, रंजीत यादव, परमेश पांडे, शिखा सिंह, रितु दुबे, नीरज शुक्ला, पवन पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments