अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के चार शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत 34 लाख 50 हजार की धनराशि विभिन्न शोध कार्य के लिए स्वीकृत हुई है। जिसमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. शैलेन्द्र कुमार को आप्टिमाइजेशन ऑफ बायोसिंथेटिक्स एप्रोच फॉर सिंथेसिस ऑफ सिल्वर नैनो पार्टिकल्स एज एन एंटीबैक्टीरियल एण्ड एंटी बायोफिल्म एजेंट एगेस्ट द स्कीन बोर्न बैक्टीरियल विषय पर 13 लाख का अनुदान मिला।









