Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में  शिक्षक अभिभावक संघ का हुआ गठन

राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में  शिक्षक अभिभावक संघ का हुआ गठन


अम्बेडकर नगर। राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में शिक्षक-अभिभावक संघ के कार्यकारिणी का गठन एवं विद्यालय की समस्याओं के समाधान और स्वस्थ शिक्षण परिवेश सृजित करने के निमित्त प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के पर पुष्प माला अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य द्वारा पूर्व निर्धारित समयानुसार किया गया। बैठक में प्रथमतः विगत वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करने के अनन्तर वर्ष 2024-25 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया।उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से राम भारत को अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव पदेन उपाध्यक्ष हुए।मंत्री पद पर अभिभावक धीरेन्द्र चुने गये तथा ऊपमंत्री शिक्षक मुकेश कुमार हुए। अभिभावक संजय कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये तथा सदस्य अभिभावक श्रीमती बविता देवी, श्याम देव,, हयात मोहम्मद व सर्वजीत और शिक्षक सदस्य राम जतन वर्मा व प्रदीप कुमार वर्मा चुने गये। कार्यकारिणी के गठन के बाद बैठक में बेहतर शिक्षण परिवेश सृजित करने पर बल दिया गया।जिन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं उनकी एवं सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने पर विचार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments