Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहरी क्षेत्र के हर बूथ पर दौ सौ व ग्रामीण में सौ...

शहरी क्षेत्र के हर बूथ पर दौ सौ व ग्रामीण में सौ नमो एप इंस्टाल करने का लक्ष्य


 अयोध्या। नमो एप के माध्यम से भाजपा ने हर व्यक्ति से जुड़ने की व्यापक तैयारी की है। इसके लिए व्यापक अभियान पार्टी चलाने जा रही है। शहर के हर बूथ पर 200 व गांवों के हर बूथ पर 100 लोगो के मोबाइल पर नमो एप स्टाल करने का लक्ष्य पार्टी ने लिया है। सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय नमो एप की कार्यशाला आयोजित हुई।

                  कार्यशाला में भाजपा महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक का प्रयोग करने में भाजपा दूसरे दलों से 500 गुना आगे है। मिस्ट काल के माध्यम से पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्य बनाएं। सोशल मीडिया व आईटी के माध्यम से भाजपा आज हर व्यक्ति से जुड़ी है। नमो एप से हर व्यक्ति को जोड़ने की रणनीति पदाधिकारी बना ले। एप के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश व सरकार की उपलब्धियां सीधे आम जनता तक पहुंचेगी।

    उन्होंने कहा कि महानगर के हर शक्तिकेन्द्र पर अभियान चलाया जाए। शहर के हर बूथ पर 200 व ग्रामीण क्षेत्र के हर बूथ पर 100 लोगो के मोबाइल पर नमो एप स्टाल करवाया जाए। महानगर के प्रत्येक पदाधिकारी को 200 एप स्टाल करने का लक्ष्य दिया गया है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी होगी  कि वह हर शैक्षिक संस्थानों के बाहर कैम्प लगाकार छात्रों को नमो एप से जोड़े। शहर के हर वार्ड में पार्षदों व चुनाव हारे पार्षद प्रत्याशी कैम्प लगाएं। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने स्तर पर कैम्प लगाना है। कैम्प में ज्यादा से ज्यादा लोगो को नमो एप से जोड़ना है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नमो एप की पार्टी कार्यालय से मानीटरिंग की जाएगी। हर कैम्प में अथवा व्यक्ति रुप से पदाधिकारी रोजाना नमो एप से जुड़ने वालों की सूची पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, उप सभापति जयनारायन सिंह रिंकू, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, वासुदेव मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, आशा गौड़, अनीता सिंह मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments