Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेव इंद्रावती महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देव इंद्रावती महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में उप्र सरकार के मंशा अनुरूप सभी युवाओं को तकनीकी रूप से स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से 879 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरण  बीजेपी जिला उपाध्यक्ष देव इंद्रावती महाविद्यालय के प्रबंधक डा राना रणधीर सिंह के कर कमलो से किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती  प्रतिमा पर माल्यार्पण धूप दीप के माध्यम से मुख्य अतिथि डा राना रणधीर सिंह प्राचार्य डा ए बी सिंह  कला संकाय के अध्यक्ष डा बीरबल शर्मा के द्वारा किया गया। वहीं अतिथि गणों का स्वागत डा तेज भान मिश्र ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। मुख्य अतिथि डा रणधीर सिंह ने कहा आज के तकनीकी युग में सभी किशोरो को अपनी स्कील में विकास करना चाहिए तकनीकी रूप से मजबूत होकर देश के विकास में योगदान दें स्वयं रोजगार के साधन का विकास करें। आज तकनीकी बल व युवा शक्ति के बल पर भारत विश्व का सबसे ग्रोथ करने वाला देश बन गया है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के मार्ग पर अग्रसर है। प्राचार्य डा ए बी सिंह ने तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया और कहा कि महिलाये विश्व के सभी क्षेत्र में अपना योगदान तकनीकी शिक्षा के बल पर ही कर रही हैं। इस अवसर पर डा साधना श्रीवास्तव, डा नीता मिश्र , विनय तिवारी, अमित पाण्डेय , महेन्द्र सिंह , दुर्वेश, जय प्रकाश मौर्या, डा सलीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments