Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यक्रम आयोजित कर वितरित किया गया टैबलेट

कार्यक्रम आयोजित कर वितरित किया गया टैबलेट

जलालपुर, अंबेडकर नगर । योगी सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट वितरण योजना के तहत बाबा बरूआ दास महिला महाविद्यालय साहूपुरम जलालपुर में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया।  मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष राय और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र , पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात के हाथों  टेबलेट पाकर उपस्थित छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सुभाष राय ने  कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिये छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ वैश्विक स्तर पर अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विकाश निषाद,रोशन सोनकर, विनोद मौर्य समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन पप्पू मिश्र ने किया । पप्पू मिश्र ने बताया कि 85 छात्राओं को टेबलेट वितरित किया गया है,लेकिन 8 छात्राएं अनुपस्थित रहने के कारण वंचित रह गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments