Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटी-मैक्स कैफे का हुआ उद्घाटन

टी-मैक्स कैफे का हुआ उद्घाटन

अयोध्या। साकेतपुरी कॉलोनी स्थित केजीएन कंपलेक्स शॉप नंबर 5 में हैदराबाद की फ्रेंचाइजी टी -मेक्स कैफे का शुभारंभ हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर आयी उषा भार्गव ने टी-मैक्स कैफे का केक और फीता काटकर शुभारंभ किया। आए हुए सभी अतिथियों का टी मेक्स कैफे के प्रोपराइटर एएन भार्गव ने बुके देकर स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि हमारे यहां चार-पांच फ्लेवर की चाय, कई प्रकार की हॉट और कोल्ड कॉफ़ी, मिल्क शेक, मोजीतो, थिक शेक, लस्सी, बर्गर, फ्रेंच फ्राई, वडा पाव, मैगी, सैंडविच, पिज़्ज़ा, पास्ता, आदि की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे कुशल कारीगरों के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध है। टी मैक्स कैफ़े रेस्टोरेंट पूरी तरीके से वाता अनुकूलित है। ये हैदराबाद की कंपनी है जिसकी फ्रेंचाइजी हमने लिया है। हमारे यहां वाईफाई की सुविधा फ्री मे उपलब्ध है। यहाँ ऑनलाइन भी आर्डर की सुविधा है और स्विग्गी और जोमैटो पर भी उपलब्ध है। मौके पर रिया, डॉ अजय आनंद, स्नेह लता भार्गव,आनंद,रीवा आनंद, महिमा भार्गव, विशाल सिंह, आदित्य कश्यप, सिद्धार्थ, मिथिलेश कुमार, हर्ष देव भार्गव, रजनी भार्गव, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments