Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजी-20 देशों के प्रतिनिधियों का किया गया प्रतीकात्मक अभिनंदन

जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का किया गया प्रतीकात्मक अभिनंदन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। भोपाल में दो दिवसीय थिंक-20 की बैठक में आये हुए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतीकात्मक अभिनंदन अयोध्या में किया गया। राम की पैड़ी व लता मंगेश्कर चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्ले कार्ड लेकर मार्च निकाला व भारत की इस बड़ी उपलब्धि के बारें में लोगो को जानकारी दी।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 की अध्यक्षता करना दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का परिचायक है। यह वर्तमान नेतृत्व को लेकर दुनिया का भारत के प्रति बढ़ते भरोसे को भी दर्शाता है। वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव को अपने भीतर समाहित करते हुए भारत सदा से आपदा की घड़ी में पूरे विश्व के साथ खड़ा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के द्वारा उठाये गये कठोर कदमों की सराहना वैश्विक स्तर पर होती रही है। कोविड काल में भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से बढ़ने के साथ विश्व के कई देशों की मद्द के लिए भी खड़ा रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बसंती सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, कुमकुम जी, सुमन पासवान, माया सिंह, नीलम जायसवाल, अनीता द्विवेदी, जया मिश्रा की उपस्थिति रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments