Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले में मनाया गया स्वनिधि महोत्सव

जिले में मनाया गया स्वनिधि महोत्सव

अंबेडकर नगर। एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (डूडा), जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम तथा अन्य अधिकारी की उपस्थिति में लोहिया भवन सभागार अकबरपुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किया गया ।जिसकी प्रशंसा एमएलसी, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। एम एल सी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ लोहिया भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का भी जायजा लिया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे कामगारों ,रेहड़ी पटरी एवं अन्य लघु व्यापारियों को उद्योग में बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा आम पहल की गई है जिससे छोटे कामगारों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। शासन की मंशा अनुरुप छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिधि योजना से आच्छादित कर उन्हें बेहतर लाभ पहुंचा कर उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार लगभग खत्म हो गया था।ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना या पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को सरकार खास तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए चला रही है। इस स्कीम के तहत सरकार रोजगार की शुरुआत के लिए बिना किसी गारंटी के लोन दे रही है। एम एल सी, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पचास हजार की तृतीय ऋण की धनराशि प्राप्त करने वाले 5 लाभार्थियों (राजेंद्र प्रसाद पांडे, लालमणि शुक्ला, मंसाराम, हनुमान प्रसाद, अशोक कुमार, शमीम हैदर) को प्रशस्ति पत्र, बीस हजार की द्वितीय ऋण की धनराशि प्राप्त करने वाले पांच लाभार्थियों (सुनील कुमार गुप्ता, रामजीत, दिनेश कुमार सिंह, माखनलाल, तेजू) को प्रमाण पत्र तथा दस हजार की प्रथम ऋण की धनराशि प्राप्त करने वाले पांच लाभार्थी (अंशिका श्रीवास्तव, अमित कुमार गुप्ता, गौरव मोदनवाल, अनुरुद्ध सिंह, विवेक ) को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments