Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए शांति व्यवस्था बनाए रखने...

पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, दिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश


अंबेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी, तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सी सी टी वी कैमरों के माध्यम से निगरानी, सोशल मीडिया की कड़ी मॉनिटरिंग, और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। इसके अतिरिक्त, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति व सद्भाव का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया।

गोष्ठी के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एवं जनपद में घटित अपराधों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, गंभीर अपराधों जैसे हत्या व लूट के मामलों में कठोर कार्यवाही, तथा महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक का उद्देश्य न सिर्फ अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाना था, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास और पुलिस की सक्रियता को भी दर्शाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments